webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Falgun Month 2023

कब से प्रारंभ हो रहा है फाल्गुन मास, जानिए इस माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

Phalgun Month Importance
माघ माह के बाद चंद्रवर्ष हिंदू पंचांग का अंतिम माह फाल्गुन माह रहता है। इसे फागुन माह भी कहते हैं। फाल्गुन में पूरे महीने भर में चंद्र देव, भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की उपासना करना विशेष फलदायी मानी गई है। यह माह कौन सी तारीख से प्रारंभ हो रहा है और इस माह में आते हैं कौन कौन से व्रत त्योहार?
 
कब से प्रारंभ हो रहा है फाल्गुन मास : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 6 फरवरी से यह माह प्रारंभ हो रहा है।
 
फाल्गुन माह के व्रत एवं त्यौहार 2023 | Fasts and festivals of Falgun month 2023:
 
6 फरवरी : षोडषकारण व्रत पूर्ण।
 
7 फरवरी : बुध का मकर राशि में गोचर।
 
9 फरवरी : संकष्टी चतुर्थी व्रत। कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी।
 
12 फरवरी : यशोदा जयंती।
 
13 फरवरी : कुंभ संक्रांति, शीतराष्‍टमी, जानकी प्रकटोत्सव।
 
14 फरवरी : सौर फाल्गुन मास प्रारंभ। 
 
16 फरवरी : विजया एकादशी।
 
18 फरवरी : महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत।
 
19 फरवरी : पंचक प्रारंभ।
 
20 फरवरी : फाल्गुन अमावस्या, विश्‍नोई मेला।
 
21 फरवरी : चंद्र दर्शन।
 
22 फरवरी : फुलैरा दूज, फुलोरिया शुक्ल पक्ष दोज, सावन मास प्रारंभ।
 
23 फरवरी : विनायक चतुर्थी। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी।
 
24 फरवरी : पंचक समाप्त, माता शबरी जयंती।
 
27 फरवरी : होलाष्टक प्रारंभ।
 
28 फरवरी : रोहिणी व्रत।
 
2 मार्च : आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
 
3 मार्च : प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी
 
7 मार्च : होलिका दहन
 
8 मार्च : होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त।