फाल्गुन अमावस्या के सिर्फ 2 उपाय, सफलता चाहिए तो जरूर आजमाएं
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
अगर आप आर्थिक समस्याओं से दिन-रात जूझ रहे हैं तो आपके लिए पेश हैं अमावस्या के दिन विशेष तौर पर किए जाने वाले 2 छोटे सरलतम उपाय। मां लक्ष्मी देवी प्रसन्न होकर आपके घर में धन, संपन्नता, सुख-समृद्धि की बारिश करेंगी, घर में बरकत भी बनी रहेगी। प्रस्तुत हैं फाल्गुन अमावस्या के 2 सरल उपाय...
पहला उपाय -
23 फरवरी के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का आसान उपाय है।
दूसरा उपाय -
कोई भी बेरोजगार व्यक्ति अगर फाल्गुन अमावस्या की रात ये उपाय करें तो निश्चित ही उसे रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए 1 नींबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में इसको फेंक दें और पीछे मुड़कर ना देखें। निश्चित ही इस उपाय से बेरोजगार व्यक्ति को लाभ की संभावना बनेगी।