webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. dev uthani ekadashi 2019

dev uthani ekadashi 2019: तुलसी विवाह के 5 उपाय, मनचाहा प्यार दिलाए

dev uthani ekadashi 2019
देव प्रबोधिनी एकादशी दिवाली के बाद आने वाला बड़ा पर्व है। इस दिन दो बड़ी मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीनों के शयन के पश्चात जागकर शुभ कार्यों के पुनः आरंभ की आज्ञा देते हैं और दूसरी यह कि इस दिन तुलसी विवाह संपन्न किया जाता है। मनचाहे प्यार को पाने के लिए तुलसी विवाह के दिन करें ये 5 उपाय 
 
1. तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का या फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
 
2. तुलसी विवाह के दिन ॐ  नमों भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। 
 
3. तुलसी विवाह के दिन राधाकृष्ण की तस्वीर अपने शयनकक्ष में लगाएं। 
 
4. तुलसी विवाह के दिन अविवाहित कन्याओं को चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा शीघ्र विवाह के लिए शुभ माना जाता है। 
 
5. जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ उन्हें सात साबुत हल्दी की गांठ, थोड़ा सा केसर थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल किसी पीले कपड़े में बांधकर किसी विष्णु मंदिर में ले जाकर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए और उनसे अपने विवाह के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
dev uthani ekadashi 2019 date : देवउठनी एकादशी पर ना करें ये काम वरना बनेंगे पाप के भागीदार