webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. Pramila Jayapal

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद पोलिटिको पावर लिस्ट में शामिल

Pramila Jayapal
वॉशिंगटन। पोलिटिको ने 2018 की पहली पॉवर लिस्ट में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल को शामिल किया है। उन्हें यह स्थान सदन में ‘विरोध का नेतृत्व’ करने के लिए दिया गया है।
 
पॉवर लिस्ट में शामिल 18 लोगों में 52 वर्षीय जयपाल को पांचवां स्थान मिला है। वह भारतीय मूल की पहली अमेरिका महिला हैं जिनका नाम पोलिटिको के पॉवर लिस्ट में शामिल किया है।
 
पत्रिका के मुताबिक, ‘2018 में पूरे देश भर के 18 राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और कार्यकारियों को शामिल किया गया है जो 2018 में बड़ी भूमिका के लिए तैयार हैं।’ पत्रिका के अनुसार, ‘जयपाल तेजी से बढ़ती हुई लोकतांत्रिक स्टार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुखर आलोचक हैं। उन्होंने सदन में ‘विरोधी के नेता’ के रूप में काम किया है।’

उनके दोस्त और रिपब्लिकन सभा के नए साथी सदस्य रो खन्ना के हवाले से पोलिटिको ने बताया है कि कांग्रेसेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस के पहले उपाध्यक्ष से लेकर उन्होंने ‘कैपिटल हिल पर नागरिक अधिकारों और प्रवासी सुधार के लिए अथक अधिवक्ता’ के रूप में काम किया है।
 
पोलिटिको में बताया गया है कि जयपाल भारतीय प्रतिनिधि सभा में काम करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं जो शायद ही कभी कोई चुनौती लेने से पीछे रहती हों। (भाषा) 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0