webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. h1b visa

अमेरिकी एच-1बी वीजा चाहने वालों के लिए खुशखबर...

h1b visa
वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय कार्य वीजा के लिए बढ़ते  आवेदनों से निपटने के लिए उन पर अस्थायी रोक लगाने के महीनों बाद सभी श्रेणियों में  एच-1बी वीजा के लिए प्रिमीयम प्रोसेसिंग (तत्काल सेवा)  फिर से आरंभ कर दी है।
 
नए आवेदनों के बोझ से निपटने के लिए अप्रैल में एच-1बी वीजा के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग रद्द कर दी गई थी। सितंबर में देश ने कुछ श्रेणियों में एच-1बी वीजा शुरू किया।  एच-1बी वीजा के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग गृह सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली एक तरह की तत्काल सेवा है जिसमें 15 दिन की कार्रवाई अवधि होती है।
 
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने मंगलवार को कहा कि सभी  तरह के एच-1बी आवेदनों के लिए प्रिमीयम प्रोसेसिंग अब शुरू कर दी गई है। एच-1बी  वीजा प्रवासियों को दिए जाने वाला वीजा है जिससे अमेरिकी कंपनियों को विदेशी पेशेवरों  को नौकरी देने की अनुमति मिलती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल हजारों कर्मचारियों  को नौकरी देने के लिए इस पर निर्भर रहती है। (भाषा)