webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

प्रवासी कविता : छोटी सी कश्ती...

पुष्पा परजिया|
Widgets Magazine

 

 
न उलझ जाऊं इस जहां के आडंबरों में, जब हो कभी मन की चंचलता,
न कर बैठूं कोई अपराध जब मन की हो अधीरता।
 
न जाऊं आड़े-टेढ़े रास्तों पर मैं ओ मेरी किस्मत के बनाने वाले,
बस विनती तुझसे है इतनी, चले आना आके तू सब संभाले। 
 
न छद्मवेशी इस दुनिया का छद्म एहसास और,
न कभी खोना चाहूं उन छद्म एहसासों की सांसों में।
 
न पाए जिंदगी के ये झरोखे किसी ऐसे एहसास को जिनमें,
न सच का साथ और न कोई विश्वास हो। 
 
न घिर जाऊं कभी आकर्षणों के भरम में, 
न जगे प्यास कभी उस चकाचौंध के रमण में।
 
न कर बैठूं गुनाह कोई लोभ में,
न दिल दुखे किसी का किसी मोह में,
न चाह हो धन पराया हड़पने की।
 
हे ईश्वर! गर भटक भी जाऊं राहें, मंजिलें मैं अपनी 
आकर संभाल लेना ये छोटी सी कश्ती मेरी।
Read more on : छोटी सी कश्ती हिन्दी कविता आपकी कलम हिन्दी में प्रवासी साहित्य एनआरआई कविताएं साहित्य साधना विदेशी रचना आधुनिक प्रवासी साहित्य प्रवासियों की कविताएं Poetry Pravasi Hindi Poem Pravasi Hindi Poetry Nri Poems In Hindi