webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

महिलाओं ने उड़ाया अमेरिकी एनआरआई का पर्स

Widgets Magazine

 
 
नई दिल्ली। दो महिलाओं ने नई दिल्ली पर बीते 8 सितंबर को अमेरिका से लौटे एक का चोरी कर लिया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला और महज 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
आरोपी महिलाओं से पीड़ित का पासपोर्ट 2,379 डॉलर, 10 हजार रुपए, अमेरिका का ग्रीनकार्ड आदि मिले हैं। पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश के अनुसार मूल रूप से अहमदाबाद के रहने वाले बालजी बागड़ा अमेरिका में रहते हैं। बीते 8 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित प्रतीक्षा हॉल में जाने के लिए वे सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पर्स चोरी हो गया था। 
 
 
Read more on : रेलवे स्टेशन महिलाएं अमेरिका एनआरआई पर्स सीसीटीवी कैमरा Ladies Arrested Theft Railway Station Nri Lady Purse Robbery