webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. चैत्र नवरात्रि
  4. Navratri avoid these 10 mistakes

चैत्र नवरात्रि में ये 10 काम नहीं करना चाहिए

Chaitra Navratri 2023
चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा का नौ दिवसीय पवित्र पर्व है। और इन दिनों बहुत से भक्त नौ दिनों तक पूरे दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं। मां दुर्गा यह पर्व संयम और अनुशासन के अनुसार मनाने से देवी मां भगवती प्रसन्न होकर भक्तों को वरदान देती है। आइए जानते हैं इन दिनों कौनसे काम नहीं करना चाहिए। 
 
यहां जानिए 10 काम की बातें- 
 
1. यदि आप नवरात्रि में घर में अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं। 
 
2. नवरात्रि व्रत के समय यदि आप दुर्गा सप्तशती का पाठ, चालीसा या मंत्र आदि पढ़ रहे हैं तो उस समय दूसरी बात बोलने या घर के किसी दूसरे सदस्यों से बातचीत कतई कतई ना करें, इससे आपको पाठ का संपूर्ण फल नहीं मिलता, क्योंकि वह फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं।
 
3. नौ दिन व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
 
5. जो भक्त नौ दिन का व्रत रख रहे हैं उन्हें गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। 
 
6. विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत करने वालों को दिन में सोना निषेध कहा गया है।
 
7. नवरात्रि के व्रतधारियों को इन दिनों ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन करना चाहिए, क्योंकि इन दिनों शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता। 
 
8. व्रतधारी इन दिनों खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं और मदिरापान तो बिलकुल भी ना करें। साथ ही अनाज तथा नमक का सेवन ना करें। 
 
9. व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। 
 
10. नवरात्रि में नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।