Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2023
  3. नवरात्रि पूजा
  4. Navdurga ka bhog

महाष्टमी पर अर्पित करें माता दुर्गा को 8 प्रकार के भोग

Maha Ashtami 2023
Navdurga ka bhog: 22 अक्टूबर 23 रविवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन माता दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा होगी और इसी दिन संधि पूजा भी होगी। इस दिन विशेष पूजा के दौरान माता दुर्गा को विशेष प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। मुख्यतौर पर 8 प्रकार के भोग लगाकर आप माता महागौरी को प्रसन्न कर सकते हैं।
 
1. खीर : माता को खीर का भोग लगाएं। इसमें सूखे मेवे जरूर डालें।
2. मालपुए : तैयार मालपुए पर कतरे हुए पिस्ता-बादाम बुरकें और पेश करें और भोग लगाएं।
3. मीठा हलुआ : माता को सूजी का मीठा हलुआ पसंद है, जिसमें किशमिश और चारोली मिली हो।
4. पूरणपोळी : मीठे गुड़ और चने की दाल की पूरणपोली माता को बहुत पसंद। पूरनपोली अब अच्छी ज्यादा मात्रा में घी लगाकर कढ़ी या आमटी के साथ परोसें।
5. घेवर : यह भी मीठा होता है।
6. नारियल : नारियल और उससे बने भोग लगाएं।
7. केला : केले का भोग भी लगाएं।
8. घी-शहद : शुद्ध घी और शहद आप तिल और गुड़ के साथ भोग लगा सकते हैं।
यदि अष्टमी को पराण कर रहे हैं तो विविध प्रकार से महागौरी का पूजन कर भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए विविध प्रकार से पूजा-हवन कर 9 कन्याओं को भोजन खिलाना चाहिए और हलुआ आदि प्रसाद वितरित करना चाहिए।