webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather updates

Weather update : अगले 2 दिन में दिल्ली समेत कई राज्‍यों में बारिश की चेतावनी

Weather updates
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर अगले 2 दिन में भारी बारिश हो सकती है। इसमें कहा गया कि दिल्ली के शेष इलाकों तथा इर्दगिर्द के क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन में बारिश हो सकती है तथा कुछ-कुछ स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा। इस बीच यहां मानसून भी आया हुआ है।

इन दो कारकों से अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार रात तक मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को दिन में राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश होती रही।
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलधार बारिश में चार लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
असम में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत, 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित