webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Train CCTV camera

बड़ी खबर, ट्रेन के हर डिब्बे में लगेंगे में सीसीटीवी कैमरे

Train
नई दिल्ली। शताब्दी, राजधानी और दुरंतो ट्रेनों के सभी डिब्बों में जल्द ही चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 23 जोड़ी राजधानी, 26 जोड़ी शताब्दी और 18 जोड़ी दुरंतो ट्रेनों में यह सुविधा होगी।
 
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने बताया कि सभी राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से एक-एक सीसीटीवी कैमरे दो प्रवेश द्वारों पर और दो गैलरी में लगाए जाएंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि साल 2018-19 के आम बजट में 11000 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए तकरीबन 3000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। (भाषा)