webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha

शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस में 6 अप्रैल को शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha
नई दिल्ली। प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इसी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
गोहिल ने कहा कि सांसद, नेता एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। वे सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिए कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर वे कांग्रेस में शामिल होंगे।
 
गौरतलब है कि सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की लगातार अटकलें चल रही हैं। उन्हें काफी समय से भाजपा का असंतुष्ट नेता माना जा रहा है। वे भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार बोलते रहे हैं। सिन्हा बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं। लोकसभा 2019 के चुनाव में पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतार दिया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Apache RTR सीरीज को TVS ने ABS से किया अपडेट, रेसिंग ट्रैक की तरह भरेगी फर्राटे, इतनी रहेगी कीमत