webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक दल को दी बधाई

नई दिल्ली| Last Updated: Monday, 22 August 2016 (16:29 IST)
Widgets Magazine
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए सोमवार को को दी और साथ ही यादगार खेलों की मेजबानी के लिए मेजबान देश को भी बधाई दी।

 
मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि विशेष रूप से रियो 2016 में भारतीय दल को बधाई देना चाहता हूं। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उन्होंने लिखा कि मेजबान राष्ट्र ब्राजील को दुनियाभर के लोगों की मेजबानी और यादगार ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए आभार। 
 
मोदी ने ट्वीट किया कि रियो 2016 का भव्य समापन समारोह। मैं खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई देता हूं। ओलंपिक में भारत के लिए महिला बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधु ने रजत जबकि साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक जीता। (भाषा)
Read more on : रियो ओलंपिक 2016 नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारतीय दल ब्राजील बधाई Brazil Greetings Narendra Modi Prime Minister Rio Olympics In 2016 The Indian Team