webdunia

रंगीन जिंदगी का 'राजा' राम रहीम रो रहा है जेल में...

Last Updated: Friday, 1 September 2017 (01:54 IST)
रोहतक। रंगीन जिंदगी का राजा रहा 'डेरा सच्चा सौदा' का मुखिया गुरमीत सुनारिया  में लगातार रो रहा है.. न ठीक से खाना खाता है, न सोता है, बल्कि लगातार रोए जाता है। जेल  अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा उससे कोई नहीं मिलता। इन सभी से वो एक ही सवाल करता  है कि मैंने किया क्या है? मेरा कसूर क्या है? दो साध्वियों से के मामले में अदालत ने उसे  20 साल कैद की सजा सुनाई है। 
 
ने राम रहीम की तमाम ऐशभरी जिंदगी छीन ली है। 'डेरा सच्चा सौदा' में अपनी  आलीशान हवेली में नर्म-नर्म बिस्तर पर सोने वाला यह बलात्कारी बाबा अब आम कैदियों की तरह  कड़े पहरे में है और उसे जेल के नियमानुसार सोने के लिए दो कंबल और एक चटाई मिली हुई है।  जेल की सख्त जमीन ने उसकी रातों की नींद और दिन का सुख-चैन छीन लिया है।
 
29 अगस्त को जमानत पर जेल से बाहर आए स्वदेश किराड नाम के एक दलित नेता ने खबरिया  चैनल 'एबीपी न्यूज' के साथ जेल के भीतर की दास्तान साझा की। किराड ने बताया कि मैं जिस बैरक  में था, उसके ठीक सामने राम रहीम का बैरक था। उसे आम कैदियों से अलग रखा गया है। मैंने देखा  कि राम रहीम ने 25 से लेकर 29 अगस्त तक पांच दिनों के भीतर कभी जेल का खाना नहीं खाया..
 
राम रहीम जेल की आबोहवा से अभी-अभी परिचित हुआ है। उसने पांच दिनों से ठीक से खाना भी  नहीं खाया है। वो रात में चीखता है, रोता रहता है और सबसे यही पूछता है कि मैंने किया क्या है?  मेरा कसूर क्या है? बस रोता ही रहता है। सुनसान रातों में उसकी चीखें काफी डरावनी लगती हैं।  किराड ने कहा कि चूंकि वो ठीक मेरे सामने वाले कैदखाने में था, इसलिए मैं उस पर पैनी नजर  रखता था। 
 
किराड ने कहा कि ये सब अफवाह है कि 'डेरा सच्चा सौदा' के बलात्कारी बाबा पर जेल प्रशासन  मेहरबान है और उसे विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। असल में जेल प्रशासन अदालत के  फैसले के बाद बहुत ज्यादा सजग है। उसे पूरी तरह आम कैदी की तरह रखा गया है। 
 
उस पर हर वक्त कड़ा प्रहरा इसलिए रहता है कि कहीं कोई कैदी उस पर हमला न कर दे। उसे दूसरे  कैदियों से भी मिलने नहीं दिया जाता। राम रहीम को जेल की जिंदगी रास नहीं आ रही है और वह  तड़प रहा है..अपने आप ही बड़बड़ाता रहता है। यहां तक कि उसने पांच दिनों में मेरे सामने (जब  किराड जेल में था) जेल की चाय तक नहीं पी।  
 
अभी तक परिवार से कोई मिलने नहीं आया : राम रहीम के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। साथ ही मुंह बोली बेटी भी है लेकिन 25 अगस्त में जेल पहुंचने के बाद उससे कोई मिलने नहीं आया। हालांकि परिवार ने जेल अधिकारियों को मिलने वालों की जो सूची सौंपी थीं उसमें उसकी मां नसीब कौर, पत्नी हरजीत, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत के अलावा बेटा जसमीत के नाम थे लेकिन इनमें से कोई उससे मिलने नहीं आया।
 
साए की तरह साथ रहने वाली हनीप्रीत भी अंडर ग्राउंड : राम रहीम की चंद सालों में जिंदगी रंगीन करने वाली मुंह बोली बेटी प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत भी अंडर ग्राउंड हो गई है। हनीप्रीत पर आरोप है कि वह राम रहीम पर सजा के ऐलान के बाद उसे फरार करवाना चाहती थी। 
 
इस फरारी कांड में शामिल राम रहीम के 7 कमांडो तो पुलिस हिरासत में है, अब आठवीं हनीप्रीत कौर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत को जमीन निगल गई या आसमान खा गया? सबसे बड़ा सवाल यह है कि 25 अगस्त को सजा सुनाए जाने के वक्त वो अदालत में थी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
 
हनीप्रीत ने ही राम रहीम को दिखाए रंगीन सपने : डेरा सच्चा सौदा में 2002 तक सब कुछ ठीक चल रहा था और राम रहीम ज्ञान बांटता फिरता था लेकिन 15 साल के भीतर ही उसकी जिंदगी बदल गई। सफेद चोला उतर गया और शरीर पर रंग बिरंगे कपड़े आ गए। चाल और ढाल दोनों का अंदाज बदल गया। 2011 में उसने सादगी से 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया था लेकिन 2017 में बाकायदा जश्न के साथ जन्मदिन मना।
 
2009 में राम रहीम ने प्रियंका तनेजा को गोद लिया और उसका नाम बदलकर हनीप्रीत रख दिया। उसकी शादी करवाई विश्वास गुप्ता से लेकिन विश्वास को कभी पत्नी सुख नहीं मिल सका क्योंकि वह तो राम रहीम की सेवा में लगी रहती थी। 
 
2011 में हनीप्रीत का तलाक हो गया और तभी से वह राम रहीम की सबसे खासमखास हो गई। राम रहीम ने बहुरुपिया चोला ओढ़ लिया और हनीप्रीत के साथ 15 कॉमेडी एपिसोड बनाए। हर एपिसोड में हनीप्रीत हमसाया थी। 28 साल की इस तलाकशुदा महिला ने राम रहीम को पूरी तरह अय्याश बना डाला था। आज यदि राम रहीम जेल की काल कोठरी में रो रहा है, तड़प रहा है, बड़बड़ा रहा है तो इसके पीछे उसकी काली करतूत ही सबसे बड़ा कारण है...
Read more on : राम रहीम डेरा सच्चा सौदा रोहतक जेल सुनारिया जेल हनीप्रीत साध्वी बलात्कार 20 साल की कैद Rape Rohtak Jail Hanipreet Sadhvi #ram Rahim Sunaria Jail Imprisonment For 20 Years #dera Sacha Sauda