webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Prahlad Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई को मिला नोटिस, किया था अवैध निर्माण

Prahlad Modi
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी को गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। खबरों के अनुसार प्रहलाद मोदी को यह नोटिस अपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के पास अवैध निर्माण कराने पर नोटिस भेजा गया है।
 
 
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक रबरी कॉलोनी में यह निर्माण अवैध करवाया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी निर्माण को रोकने के लिए कहा जा चुका है और प्लान के अप्रूव होने तक इंतजार करने को कहा गया था। बताया जाता है कि प्रहलाद मोदी इस समय छत्तीसगढ़ में हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार हालांकि फिर भी उन्होंने कंस्ट्रक्शन जारी रखा। यह तीसरा और आखिरी नोटिस है। इसके बाद एएमसी के पास इस अवैध ढांचे को गिराने का विकल्प बचेगा। प्रहलाद मोदी इस समय छत्तीसगढ़ में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने सूत्रों से पता चला है कि एएमसी ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें
अमरनाथ यात्रा आतंकियों के निशाने पर, मौसम भी बड़ी चुनौती