webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi in Karnataka

कांग्रेस पर बरसे मोदी, बताई छह बीमारियां

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों का मतलब हैं छह बीमारी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सारे बुरे काम कर रही है। 
 
मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस छह बीमारियों से पीड़ित है। यह छह बीमारियां है कांग्रेस कल्चर, सांप्रदायिकता, जातिवाद, अपराध, भ्रष्टाचार, ठेकदारी।  
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‍कि 2014 के बाद जहां जहां भी विधानसभा चुनाव हुए कांग्रेस की विदाई हो गई। कर्नाटक से कांग्रेस की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि दरबारी दिल्ली के नामदार हैं। इन नामदारों को हटाना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोग मेरे हाईकमान हैं। जो हाईकमान कहेगा मोदी वहीं करेगा। 
ये भी पढ़ें
CGBSE 10th, 12th Results, यहां देखें परिणाम