webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistan again violates ceasefire

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Pakistani army
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को लगातार पांचवें दिन संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।
 
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर बिना किसी उकसावे के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलाबारी और छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी की। भारतीय सेना ने सीमा पार से हो रही गोलीबारी को मुंहतोड़ जबाव दिया।
 
पाकिस्तान ने रविवार को केजी और केरी सेक्टर पर संघर्ष विराम को उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी, जिससे सेना का एक अधिकारी सहित चार लोग घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें
राहुल का हमला, सैनिकों के खून पर राजनीति कर रहे हैं मोदी