Tue, 7 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, 63 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं दोबारा प्रधानमंत्री बनें मोदी

Narendra Modi
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। 'डेलीहंट' और डेटा विश्लेषण करने वाली कंपनी 'नील्सन इंडिया' के एक ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक, देश और दुनिया के 63 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।


सर्वे में हिस्सा लेने वाले 50 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल से देश को बेहतर भविष्य मिलेगा। देश और विदेश के 54 लाख भारतीय प्रतिभागियों ने इस ऑनलाइन सर्वे में अपने विचार दिए। इस सर्वे में लोगों ने मोदी के प्रति वर्ष 2014 से अधिक का उत्साह दिखाया है। मोदी 2014 में पहली बार केंद्र की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आए थे।

ऑनलाइन सर्वे में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने यह भी माना है कि प्रधानमंत्री मोदी को एक और कार्यकाल मिलने से जनता का भविष्य संवर जाएगा। पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सर्वे में दावा किया गया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में लोगों का मोदी पर भरोसा कायम है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले ब्रह्मोस एरोस्पेस इंजीनियर की जमानत याचिका खारिज