Mon, 30 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon updates, weather forecast

मॉनसून अपडेट : मध्यप्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान

Monsoon updates
पुणे। अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के अलग अलग क्षेत्रों में जोरदार हो बारिश हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों, असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर कोंकण, उत्तर मध्य महाराष्ट्र ओर विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान है।
      
मौसम विभाग  के अनुसार  दक्षिण पश्चिम मॉनसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में सक्रिय है आैर पिछले 24 घंटो के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, कोंकण और कर्नाटक के तटीय इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े।       
       
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी और पश्चिम बंगाल के गांगेय, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सौराष्ट्र, कच्छ, अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप में भी बारिश हुई। 
       
इस अवधि के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और केरल के कुछ भागों में भी बारिश हुई। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों के अलग अलग हिस्सों में भी बारिश हुई। (वार्ता)