webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manmohan Singh

डॉ. मनमोहन सिंह को मिला इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Manmohan Singh
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोमवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति एवं निरस्त्रीकरण तथा विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
 
डॉ. सिंह को यहां इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर पुरस्कार की जूरी के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।
 
डॉ. सिंह को 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास और विश्व में भारत की साख को बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। सोनिया ने देश के विकास में डॉ. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश में आर्थिक विकास दर को सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचाया और अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत किया। 
ये भी पढ़ें
ईवीएम में गड़बड़ी के वीडियो को चुनाव आयोग ने फर्जी बताया