webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india Census 2021, OBC, Statistics

जनगणना 2021 में ओबीसी के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे

Rajnath Singh
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 2021 की जनगणना में पहली बार अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
 
 
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जनगणना 2021 को 3 साल में पूरा कर लिया जाएगा। इससे पहले अब तक इस कार्य में 7 से 8 साल लगते थे। उन्होंने कहा कि पहली बार ओबीसी से संबंधित आंकड़े भी इकट्ठा करने का विचार किया गया है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनगणना 2021 की तैयारियों की समीक्षा की।
 
उन्होंने इसके रोडमैप पर चर्चा की तथा इस बात पर जोर दिया गया कि डिजाइन और तकनीकी चीजों में सुधार पर जोर दिया जाए ताकि जनगणना करने के 3 साल के भीतर आंकड़ों को अंतिम रूप दे दिया जाए। अभी तक पूरे आंकड़े जारी करने में 7 से 8 साल का समय लग जाता है। इस बड़ी कवायद के लिए 25 लाख से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।