webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

मुश्किल में राम रहीम की हनीप्रीत, देशद्रोह का भी मामला

पंचकूला| Last Modified Wednesday, 20 September 2017 (09:42 IST)
पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की दत्तक पुत्री के खिलाफ दर्ज मामले में अब देशद्रोह की धारा भी जोड़ दी है।
 
पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने बताया कि पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार डेरा के मुखपत्र 'सच्च कहूं' के पत्रकार सुरेंद्र धीमान और अन्य लोगों से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में अब यह धारा भी जोड़ने का फैसला लिया है। राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में फिलहाल रोहतक जेल में बंद है।
 
उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा को मोस्ट वांटेड घोषित कर उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
 
गत 25 अगस्त को स्थानीय सीबीआई अदालत के डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। (वार्ता) 
Read more on : हनीप्रीत राम रहीम देशद्रोह का मामला Honepreet Dera Violence Ram Rahim