webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Exit Poll, Mizoram

Exit Poll : मिजोरम में कांग्रेस हो सकती है सत्ता से बेदखल

Exit Poll
आईजोल। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए एक्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस के हाथ से सत्ता जा सकती है। हालांकि जो रुझान सामने आ रहे हैं उनके मुताबिक यहां सत्ता के लिए जोड़तोड़ देखने को मिल सकती है।
 
 
रिपब्लिक-सी वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 14 से 18 सीटें प्राप्त कर सकती है। अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं। 
 
प्रदेश में बीते 10 सालों से यानी 2008 से ही कांग्रेस के पी. ललथनहवला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले मिजोरम नेशनल फ्रंट के लीडर पु. जोरमथंगा ने भी 10 सालों तक 1998 से 2008 तक सरकार चलाई थी। 
 
1987 में विधायक चुनकर आए जोरम थंगा पहली बार ही राज्य में शिक्षा एवं वित्त मंत्री बने थे। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी है।
ये भी पढ़ें
KBC में आए रवि कालरा के एनजीओ के लिए अमिताभ बच्चन ने दिए 50 लाख रुपए