webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Developments in the Delhi Excise Policy case so far

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अब तक का घटनाक्रम

Manish Sisodia
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में घटनाक्रम इस प्रकार है-
 
17 नवंबर 2021 : दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 लागू की।
 
31 जुलाई 2022 : नीति जांच के दायरे में आई, दिल्ली सरकार ने इसे रद्द किया।
 
17 अगस्त 2022 : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
19 अगस्त 2022 : सीबीआई ने यहां सिसोदिया के परिसर पर तलाशी ली।
 
22 अगस्त 2022 : ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी से निकला मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।
 
17 अक्टूबर 2022 : सीबीआई अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक सिसोदिया से पूछताछ की।
 
25 नवंबर 2022 : सीबीआई ने मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
 
15 दिसंबर 2022 : अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।
 
18 फरवरी 2023 : सीबीआई ने सिसोदिया को सम्मन भेजा।
 
26 फरवरी 2023 : सीबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
 
27 फरवरी 2023 : सीबीआई की विशेष अदालत ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए एजेंसी की 5 दिन की हिरासत में भेजा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद संभालेंगे सिसोदिया-सत्येंद्र जैन के विभाग, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?