webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan 2 : खुश हुए अरविन्द केजरीवाल, हमारे वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

Chandrayaan 2 : खुश हुए अरविन्द केजरीवाल, हमारे वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

Chandrayan-2 Mission
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चन्द्रयान-2 मिशन के अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वैज्ञानिकों ने एक बेहतरीन कार्य किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की आवश्कता नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने बेहतरीन कार्य किया है। जय हिंद।

केजरीवाल के डिप्टी मनीष सिसोदिया ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। आज आपने चांद पर दस्तक दी है और कल आप इसे जमीन पर उतारेंगे।

गौरतलब है कि चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की दूरी पहले तक मिशन सामान्य था, लेकिन इसके बाद अंतिम क्षणों में धरती पर स्थित केन्द्र से लैंडर का अचानक से संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़ें
चंद्रमा के 10 ऐसे खुलासे जो आपको रोमांचित कर देंगे