webdunia

Notifications

webdunia
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandra Kant Devtale dies

वरिष्ठ कवि चंद्रकांत देवताले का निधन

Chandr Kant Devtale dies
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के कवि चंद्रकांत देवताले का सोमवार देर रात यहां निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। वह एक महीने से निजी अस्पताल में भर्ती थे। 
            
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के जौलखेड़ा में 7 नवंबर 1936 में जन्मे देवताले 1960 के दशक में  अकविता आंदोलन के साथ उभरे थे और 'लकड़बग्घा हंस रहा है' संग्रह से चर्चित हुए थे। हिंदी में एमए करने के बाद उन्होंने मुक्तिबोध पर पीएचडी की थी। वह इंदौर में एक कॉलेज से शिक्षक के रूप में सेवा निवृत्त होकर स्वतंत्र लेखन कर रहे थे।
 
उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान के अलावा मध्यप्रदेश शिखर सम्मान तथा मैथिली शरण गुप्त सम्मान मिला था। उनकी चर्चित कृतियों में 'रौशनी के मैदान  के उस तरफ',  'पत्थर फेंक रहा हूँ,'  ' हड्डियों में छिपे ज्वार' शामिल हैं। उन्होंने संत तुकाराम और दिलीप चित्रे की रचनाओं का अनुवाद भी किया था। 
 
भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक लीलाधर मंडलोई, विष्णु खरे, विष्णु नागर, मंगलेश डबराल ने देवताले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस 2017 : नरेन्द्र मोदी के भाषण की 10 खास बातें...