Sat, 4 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandra Grahan 2020 Live Updates

Chandra Grahan 2020 Live Updates: इन देशों में दिखेगा साल का तीसरा चन्द्रग्रहण

Chandra Grahan 2020
नई दिल्ली। साल का तीसरा चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है। हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा। यह दक्षिण एशिया के कुछ इलाकों समेत अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा। पेश है चन्द्रग्रहण से जुड़े लाइव अपडेट्‍स-


चंद्रग्रहण शुरू हो चुका है। 5 जुलाई के बाद अब अगला चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी लगा था। दूसरा चंद्रग्रहण 5 जून को लगा था। आज तीसरा चंद्रग्रहण है। चौथा ग्रहण और साल का अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण कुल 02 घंटे 43 मिनट 24 सेकंड तक रहेगा।

चन्द्रग्रहण का प्रभाव 9.59 पर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पिछले एक महीने के दौरान तीसरी बार ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 21 जून को सूर्यग्रहण लगा था। 5 जून को चंद्रगहण लगा था। दोनों ग्रहण भारत में दिखाई दिए थे। (File photo)