webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandra Grahan

देश के कई हिस्सों में दिखेगा आज रात चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan
नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार मध्य रात्रि के बाद आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
 
भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण रात करीब एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा। आज मध्यरात्रि 3 बजकर 1 मिनट पर सबसे बड़े आकार में दिखाई देगा जिसमें चंद्रमा का 65 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में होगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग गहरा हो जायेगा। यह सुबह चार बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।
 
पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और यह तीन बजकर एक मिनट पर सबसे बड़े आकार में दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।
 
इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण दो घंटा 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भारत में अगला चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें
मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरी, 11 की मौत