webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. खबर संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh Bachchan

अमिताभ ने स्वीकार की राठौड़ की फिटनेस चुनौती

Amitabh Bachchan
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की ऑनलाइन फिटनेस चुनौती स्वीकार की है। 'हम फिट तो इंडिया फिट' नामक इस पहल की शुरुआत खेल मंत्री राठौड़ ने की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले इससे संबंधित एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट किया था।
 
75 बसंत देख चुके अमिताभ ने ट्विटर पर इस चुनौती को स्वीकार किया। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि हम राठौड़ की 'हम फिट तो इंडिया फिट' चुनौती को स्वीकार करते हैं। फिटनेस चुनौती का मुख्य मंत्र : लगातार गतिशील रहें। नियमित फिटनेस के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि अपने हर उद्देश्य के लिए तैयार हों, हर दिन जिम जाएं, अत्यधिक प्रलोभन को दूर रखें, साइकल या वाहन खुद चलाएं, अक्सर उगता सूरज देखें।
 
राठौड़ ने अभिनेता रितिक रोशन, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल से भी इस अभियान में शामिल होने को कहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मारुति के 7 मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 वाहनों की सूची में