webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP attacks BJP on operation lotus

AAP का दावा, विधायकों को दिया 5 करोड़ का ऑफर, भाजपा का ऑपरेशन लोट्स नाकाम

AAP
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने भाजपा के ऑपरेशन लोटस को नाकाम कर दिया। पार्टी ने कहा कि उसके विधायकों को 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था। 
 
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस नहीं चला। उन्होंने कहा कि जनता सरकार चुनती है, भाजपा सरकार गिराती है। 
 
आप नेता ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया को सीएम बनाने का ऑफर दिया। हमारे विधायकों को भी 5 करोड़ का ऑफर दिया गया था।
 
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कहा था कि भाजपा शासित हर राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था का बेड़ागर्क हो रखा है और भाजपा नेता सिर्फ विपक्षी राज्यों में सरकारें  गिराने, विपक्ष के नेताओं पर CBI-ED के रेड डलवाने में व्यस्त है। देश को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देकर नं.1 बनाना है, तो इसका एक मात्र जरिया अरविंद केजरीवाल है।
 
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी सोमवार को ट्‍वीट कर आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा है कि CBI-ED की रेड का शराब नीति से कोई लेना-देना नहीं है। जिस तरह से इन्होंने दूसरे राज्यों में किया है। 
 
केजरीवाल ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है।
ये भी पढ़ें
तेलंगाना में भाजपा MLA टी राजा सिंह हिरासत में, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान