webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

कैसे बनेगा मेरा भारत महान

Author तरसेम कौर|
Widgets Magazine

कैसे बनेगा मेरा महान...!! जिसकी राजधानी दिल्ली में कचरे के ढेर पहाड़ के रूप ले चुके हैं। किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। सरकार का हर विभाग अपना पल्ला झाड़ने में लगा रहता है, जब भी कोई दुर्घटना हो जाती है। 
 
लोगों की जान की कीमत आंकी नहीं जाती। दुर्घटना के बाद दो शब्द अफसोस के जाहिर करके फिर वही कछुए की रफ्तार से सरकार की कार्यप्रणाली चलना शुरू हो जाती है।
 
दिल्ली में गाजि‍याबाद से अंदर आते ही सबसे पहले कचरे के बड़े पहाड़ स्वागत करते हैं। उस डंपिंग ग्राउंड को साफ रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। सालों साल घसीटा जाता है एक ही व्यवस्था को। सरकारें बदल जाती हैं पर तौर-तरीके नहीं सुधरते। 
 
कपिल मिश्रा के प्रकरण के बाद अरविन्द जी गायब हो गए हैं। में आई बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। कितनी ही कच्ची इमारतों में रहने वाले लोगों को अपनी जान माल का डर बना रहा। रेडियो जॉकी मिशील का मुंबई महापालिका को कोसते हुए गाया हुआ गाना फिर से सुर्ख‍ियों में है। 
 
और भी कितनी ही घटनाएं सुनने में आती हैं जो मुझ जैसे नागरिक, जो अपने देश की कानून व्यवस्था और कार्यप्रणाली में विश्वास रखता हैं...सोचने को मजबूर कर देते हैं कि कैसे करें की बातें ..!!
Read more on : भारत विकास भारत महान मुंबई दिल्ली केजरीवाल कपिल मिश्रा कानून व्यवस्था मेरा ब्लॉग माय ब्लॉग Mumbai India Justice Delhi Bharat Kejriwal My Blog Kapil Mishra Mera Blog Bharat Mahan