Festival Posters

हिजाब मामला : बात इतनी बड़ी थी ही नहीं...

निधि सक्सेना
बात इतनी बड़ी थी ही नहीं जितनी बड़ी बना दी गई...आप कुछ भी पहनिए किसी ने कभी रोका है क्या ..बुरखा पहनिए,  हिजाब पहनिए,  फटी जीन्स पहनिए और कहीं भी घूमिए ..रोड पर मॉल में बगीचे में बाज़ार में..
 
पर स्कूल का अपना अनुशासन होता है.. उनकी यूनिफॉर्म होती है जिसे यूनिफॉर्म कहा ही इसलिए जाता है कि सब एक जैसे दिखें ..
 
उन दिनों तो यूनिफॉर्म दिखने के लिए हम सभी को शर्ट और स्कर्ट के संग दो चोटी बांधना भी अनिवार्य होता था वो भी लाल रिबन के संग..न हाथ में चूड़ी न माथे पे बिंदी न गले में काला डोरा..सब एक जैसे दिखते न अमीर न गरीब.. न हिन्दू न मुसलमान.. मासूमियत बनी रहती..भोलापन बरकरार रहता..
 
अब स्कूल आना है तो यूनिफॉर्म में तो रहना होगा वरना क्लास के बाहर रहो वो भी शर्मिंदगी में..
 
तो बच्चियों स्कूल आओ तो यूनिफॉर्म दिखो  ..इतनी जल्दी भी क्या है धर्म का लबादा ओढ़ने की..सारी उम्र तो ओढ़ना है उसे.. स्कूल के नियम और अनुशासन का पालन करो..
 
 नहीं तो वहाँ पढ़ो जहाँ ऐसी बंदिश न हो..सीधी सी तो बात है..

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

World Tuberculosis Day 2026: विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस: जानें कारण, महत्व, लक्षण, उपचार और रोकथाम

World Water Conservation Day: विश्व जल संरक्षण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

अगला लेख