webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

चलो गांव चलें हम...

Author तरसेम कौर|
Widgets Magazine


हमारा भारत देश कभी कहलाता था। ज्यादा आबादी गांवों में ही बसती थी। पर पिछले कुछ दो-एक दशकों में भारत की यह पहचान खो गई है। मुझे याद है इस विषय पर निबंध लिखने पर हमारा पहला वाक्य होता था - 'भारत एक कृषि प्रधान देश है', परंतु आज वो खेत खो गए हैं। 
 
उच्च शिक्षा और आरामदायक जीवन की अपेक्षा में से जुड़े लोगों ने शहरों की ओर पलायन करना जो शुरू किया, तो यह क्रम और तेजी पकड़ता गया। नतीजतन खेती-बाड़ी छूटने लगी और जमीनें बंजर हो गईं। नवीनीकरण के चक्कर में हम लोग अपनी जड़ों से जुदा हो चुके हैं। आज हाल यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था में खेती से होती आय का प्रतिशत काफी कम हो चुका है। फल सब्जियों को कृत्रिम रूप से तैयार किया जाता है। फलस्वरूप स्वाद और स्वास्थ्य दोनों ही बिगड़ चुके हैं। नई बीमारियां जन्म लेने लगी हैं। 
 
आज जरूरत है खेतीबाड़ी के नवीनीकरण की और अपनी मिट्टी से जुड़ने की। जरूरत है कुछ युवाओं के आगे आने की। कुछ सीख लेनी चाहिए यूरोप अमेरिका इत्यादि देशों से, जहां डेरी फार्मिंग और खेती बाड़ी को महत्ता दी जाती है। गांववासियों की शिक्षा भी जरूरी है, पर यदि हर कोई नौकरी की जुगत में लग जाए और अपने खेत खलिहानों को छोड़ दे, तो स्थिति चिंताजनक है। 
 
मुझे लगता है जिनके गांव-घर हैं, खेत-हैं, उन लोगों को अपनी नौकरी का मोह छोड़कर कुछ ध्यान अपने खेतों पर भी देना चाहिए। आज इंटरनेट की मदद से कई नई तकनीकों की जानकारी ली जा सकती है। और नई तकनीकों की जानकारी औरों को भी देने की आवश्यकता है ताकि अशिक्षित भी लाभान्वित हो सकें। बड़े पैमाने पर इस विस्तार की आवश्यकता है। 
 
जरा सोचिए..!!!
Read more on : गांव खलिहान किसान कृषि प्रधान देश शिक्षा मेरा ब्लॉग माय ब्लॉग Village Shiksha खेती-बाड़ी Technology Kheti Gaanv Kisan Mera Blog My Blog