webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Pushparaj Singh

रीवा के 'महाराज' अब कांग्रेस के साथ, मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

Pushparaj Singh
रीवा। राहुल गांधी के विंध्य दौरे से जहां कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत गढ़ की किलेबंदी और मजबूत की, वहीं राहुल के दौरे के दौरान कांग्रेस ने भाजपा में बड़ी सेंध लगाते हुए रीवा राजघराने के महाराज और पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह को पार्टी में शामिल करा लिया।
 
 
रीवा पहुंचने पर कमलनाथ और सिंधिया के साथ राहुल गांधी वरिष्ठ नेता पुष्पराज सिंह के घर पहुंचे। राहुल के सामने ही पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। पुष्पराज सिंह का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए कितना बड़ा झटका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में पुष्पराज सिंह को चुरहट से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही थी। पुष्पराज सिंह के बेटे दिव्यराज सिंह रीवा की सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं, ऐसे में पुष्पराज सिंह का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।
 
रीवा के सियासी समीकरण की बात करें तो इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस पुष्पराज सिंह को कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है। रीवा के स्थानीय सियासत के जानकार बताते हैं कि आज भी रीवा के ग्रामीण इलाकों में महल का काफी आदर-सम्मान है, ऐसे में पुष्पराज सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिली है।
ये भी पढ़ें
मोदी-शाह और आईएसआई के बीच महागठबंधन : रणदीप सुरजेवाला