webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh assembly elections

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : दिग्विजय का आरोप, कांग्रेस के पक्ष के केंद्रों में हो रहीं ईवीएम खराब

Madhya Pradesh assembly elections
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पक्ष के कई मतदान केंद्रों में ईवीएम खराब होने की सूचनाएं आ रही हैं।


सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कई ऐसे मतदान केंद्रों पर, जो कांग्रेस के पक्ष के हैं, वहां से ईवीएम ख़राब होने के समाचार आ रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट्स से कहा है कि वे खराब मशीन के स्थान पर बदली जाने वाली मशीनों के नम्बर नोट कर लें और नई मशीन को वोटिंग शुरु होने के पहले 50-100 वोट डालकर चेक ज़रूर करें। मध्यप्रदेश में आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई स्थानों से ईवीएम में खराबी की खबरें आ रही हैं।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : दिग्गजों ने अपने क्षेत्रों में डाला वोट, देखें फोटो