webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh assembly election

अभिनेत्री नगमा को देखकर बेकाबू हुए कांग्रेसी, मंच पर हुई हाथापाई

Madhya Pradesh assembly election
शिवपुरी। मध्यप्रदेश चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस का प्रचार करने के लिए अभिनेत्री नगमा शिवपुरी पहुंची थीं। नगमा को स्टेज पर देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और आपस में ही भिड़ गए।


शिवपुरी में कांग्रेस का प्रचार करने जब नगमा पहुंचीं तो उनसे मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेज पर पहुंच गए। स्टेज पर ही कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। नगमा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी कार्यकर्ताओं से भी बहस हो गई।

बाद में नगमा ने उनके हाथ से माइक छीनकर सभा को संबोधित किया। नगमा मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
मोदी ने कभी अपनी माताजी के लिए सम्मानजनक शब्द नहीं कहे, राज बब्बर ने बयान पर दी सफाई