webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Assembly 2018 Congress BJP Exit Poll

मध्यप्रदेश : विंध्य में कांग्रेस को भाजपा पर बड़ी बढ़त मिलने की संभावना, मिल सकती हैं 18-20 सीटें

Madhya Pradesh Assembly 2018
भोपाल। मध्यप्रदेश में अधिकांश एग्जिट पोलों में प्रदेश में कांग्रेस को बीजेपी पर बढ़त के रूप में  बताया जा रहा है। इस बार कांटे के मुकाबले में कांग्रेस सूबे के हर संभाग में अच्छा प्रदर्शन कर  रही है। ऐसे में सबकी निगाहें कांग्रेस के गढ़ रहे विंध्य पर टिक गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव  में इस इलाके में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस इस बार 30 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए  दिखाई दे रही है।
 
विंध्य रीजन में आने वाले 7 जिलों की कुल 30 विधानसभा सीटों में से पिछली बार बीजेपी को  17, कांग्रेस को 11 और बीएसपी को 2 सीटें मिली थीं। इस बार इस इलाके से कांग्रेस को 20 से  अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 'वेबदुनिया' को चुनावी विश्लेषण में कांग्रेस  को 18 से 20, बीजेपी को 10-11 और बीसपी को 1 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं रीवा से  शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं।
 
1.   रीवा- 8 सीट
 
रीवा-  बीजेपी-  राजेन्द्र शुक्ल, कांग्रेस- अभय मिश्रा
संभावित विजयी उम्मीदवार- राजेन्द्र शुक्ला (बीजेपी)
 
सिरमौर- दिव्यराज सिंह बीजेपी, कांग्रेस- अरुणा तिवारी
संभावित जीत- अरुणा तिवारी (कांग्रेस)
 
सेमरिया- बीजेपी- केपी त्रिपाठी, कांग्रेस- त्रियुगीनारायण शुक्ला
संभावित जीत- त्रियुगीनारायण शुक्ला (कांग्रेस)
 
त्योंथर- श्यामलाल द्विवेदी बीजेपी, रमाशंकर पटेल कांग्रेस
विजयी उम्मीदवार- श्यामलाल द्विवेदी (बीजेपी)
 
मऊगंज-  बीजेपी-  प्रदीप पटेल, कांग्रेस- सुखेंद्र सिंह बन्ना
संभावित जीत- सुखेंद्र सिंह बन्ना (कांग्रेस)
 
देवतालाब- बीजेपी-  गिरीश गौतम, कांग्रेस- विद्यावती पटेल
संभावित विजयी उम्मीदवार- गिरीश गौतम (बीजेपी)
 
मनगवां- बीजेपी- पंचूलाल प्रजापति, कांग्रेस- बबीता साकेत
संभावित विजयी उम्मीदवार- पंचूलाल प्रजापति (बीजेपी)
 
गुढ़- बीजेपी-  नागेंद्र सिंह, कांग्रेस- सुंदरलाल तिवारी
संभावित विजयी उम्मीदवार- सुंदरलाल तिवारी (कांग्रेस)
 
2. सतना- 7 सीट
 
सतना- शंकरलाल तिवारी बीजेपी, सिद्धार्थ कुशवाह कांग्रेस
संभावित जीत- शंकरलाल तिवारी (बीजेपी)
 
चित्रकूट- नीलांशु चतुर्वेदी कांग्रेस, सुरेंद्रसिंह गहरवार बीजेपी
संभावित जीत- नीलांशु चतुर्वेदी (कांग्रेस)
 
रैगांव- बीजेपी- जुगुल किशोर बागरी, कांग्रेस- कल्पना वर्मा, बसपा- उषा चौधरी
संभावित जीत- कल्पना वर्मा (कांग्रेस)
 
नागौद- नागेंद्र सिंह बीजेपी, यादवेंद्र सिंह कांग्रेस
संभावित जीत- यादवेंद्र सिंह (कांग्रेस)
 
मैहर- नारायण त्रिपाठी बीजेपी, श्रीकांत चतुर्वेदी कांग्रेस
संभावित जीत- श्रीकांत चतुर्वेदी (कांग्रेस)
 
अमरपाटन- डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस, रामखिलावन पटेल बीजेपी
संभावित जीत- डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह (कांग्रेस)
 
रामपुर बघेलान- बीजेपी- विक्रम सिंह, कांग्रेस- रामशंकर पयासी
संभावित जीत- रामशंकर पयासी (कांग्रेस)
 
3. सीधी- 4 सीट
 
सीधी- बीजेपी- केदार शुक्ला, कांग्रेस- कमलेश्वर द्विवेदी
संभावित जीत- केदार शुक्ला (बीजेपी)
 
चुरहट- कांग्रेस- अजय सिंह, बीजेपी- सतेंदु तिवारी
संभावित जीत- अजय सिंह (कांग्रेस)
 
सिंहावल- कांग्रेस- कमलेश्वर पटेल, बीजेपी- शिवबहादुर सिंह
संभावित जीत- कमलेश्वर पटेल (कांग्रेस)
 
धौहनी- बीजेपी- कुंवर सिंह टेकाम, कांग्रेस- कमलेश सिंह
संभावित जीत- कुंवर सिंह टेकाम (बीजेपी)
 
4. सिंगरौली- 3 सीट
 
सिंगरौली- बीजेपी- रामलल्लू वैश्य, कांग्रेस- रेनू शाह 
संभावित जीत- रेनू शाह (कांग्रेस)
 
चितरंगी- अमर सिंह बीजेपी, सरस्वती सिंह कांग्रेस
संभावित नाम- अमर सिंह बीजेपी (बीजेपी)
 
देवसर- बीजेपी- सुभाष वर्मा, कांग्रेस- वंशमणि वर्मा
संभावित नाम- वंशमणि वर्मा (कांग्रेस)
 
5. शहडोल- 3 सीट
 
ब्यौहारी- कांग्रेस- रामपाल सिंह, बीजेपी- शरद कौल।
संभावित जीत- रामपाल सिंह (कांग्रेस)
 
जयसिंहनगर- कांग्रेस- ध्यान सिंह, बीजेपी- जयसिंह मरावी
संभावित जीत- जयसिंह मरावी (बीजेपी)
 
जैतपुर- कांग्रेस- उमा धुर्वे, भाजपा- मनीषा सिंह
संभावित जीत- मनीषा सिंह (बीजेपी)
 
6. अनुपपुर- 3 सीट
 
अनूपपुर- रामलाल रौतेल- बीजेपी, बिसाहू लाल सिंह- कांग्रेस
संभावित जीत- बिसाहूलाल सिंह (कांग्रेस)
 
कोतमा- कांग्रेस- सुनील सराफ, बीजेपी- दिलीप जायसवाल
संभावित जीत- सुनील सराफ (कांग्रेस)
 
पुष्पराजगढ़- कांग्रेस- फूंदेलाल सिंह मार्को, बीजेपी- नरेंद्र मरावी
संभावित जीत- फूंदेलाल सिंह मार्को (कांग्रेस)
 
7. उमरिया- 2 सीट

बांधवगढ़- बीजेपी- शिवनारायण सिंह, कांग्रेस- ध्यान सिंह परस्ते 
संभावित जीत- शिवनारायण सिंह (बीजेपी)
 
मानपुर- बीजेपी- मीना सिंह, कांग्रेस- ग्यानवती
संभावित जीत- ग्यानवती (कांग्रेस)
ये भी पढ़ें
Live updates : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0