webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Assembly Elections Election Survey

विधानसभा चुनाव : तीन राज्यों में हो सकता है भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

Assembly Elections
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के बाद ही आया सर्वे भाजपा के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
 
एबीपी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वनवास खत्म होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को इस बार 122 सीटें और बीजेपी को 108 सीटें मिल सकती हैं।
 
2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 165 सीटों पर विजय हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें आईं थी।
 
सर्वे के अनुसार कुल 230 सीटों में से कांग्रेस को 122, भाजपा को 108 सीटें मिल सकती है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 41.5 प्रतिशत, कांग्रेस को 42.2 प्रतिशत और अन्य को 16.4 प्रतिशत जनता का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता अभी बरकरार है, कांग्रेस के ज्योदिरादित्य सिंधिंया दूसरे नंबर पर जनता की पसंद है।
 
 
राजस्थान की बात करें तो एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक यहां कांग्रेस को 142 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं भाजपा का बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। भाजपा को इस बार सिर्फ 56 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। सर्वे के अनुसार यहां कांग्रेस को 142 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को यहां सिर्फ 2 सीटें मिल सकती हैं।
 
 
एबीपी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार यहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 47 सीटों के साथ कांग्रेस बहुमत की सरकार बना सकती है। भाजपा को इस बार सर्वे में 40 मिलती मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें
क्वीन के निर्देशक विकास बहल को लेकर कंगना का खुलासा, शूटिंग के वक्त करते थे शर्मनाक हरकतें