बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी की ये जगहें लगती हैं स्वर्ग से भी सुन्दर
जानिए सिलीगुड़ी में क्या है घूमने लायक और कैसे करें प्लानिंग
ImageFreeHtml
Siliguri Travel Tips: बरसात के मौसम में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। सिलीगुड़ी एक घूमने लायक जगह है। जहां आप अपने दोस्तों के साथ खूब इंजॉय कर सकते हैं।
ALSO READ: भारत में हैं ये 7 स्वर्ग जैसी जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने AdSpace
FreeHtml
सिलीगुड़ी में घूमने लायक जगहें :
सर्दियों और बरसात के मौसम में यहां पर लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं और अपनी ट्रिप को यादगार बनाते हैं। अगर आप भी सिलीगुड़ी आने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां की हसीन वादियां, घने जंगल, पहाड़ का दीदार कर सकते हैं। आइए जानते हैं सिलीगुड़ी में घूमने लायक जगहें के बारे में।
FreeHtml
करन डम:
सिलीगुड़ी पूर्वी भारत का एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। सिलीगुड़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित करन डम एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां से आप हिमालय की पहाड़ियों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यह जगह फोटोशूट के लिए भी काफी फेमस है।
AdSpace
FreeHtml
महानंदा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी :
आप सिलीगुड़ी से कुछ ही दूरी पर मौजूद महानंदा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी घूमने जा सकते हैं। यहां आप कई तरह के पक्षियों और जानवरों को देख सकते हैं। बारिश के मौसम में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा सिलीगुड़ी जू एक शानदार जगह है, यहां आपको कई तरह के जानवर देखने को मिलेंगे।
AdSpace
FreeHtml
चाय के बागान :
सिलीगुड़ी के आसपास कई सारे चाय के बागान है, जहां जाकर आप ताजी चाय पत्ती बनाने की प्रक्रिया देख सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट भी करा सकते हैं। यहां आपको चारों ओर हरा भरा देखने को मिलेगा।
AdSpace
FreeHtml
बक्सा किला :
अगर आपको ऐतिहासिक जगह जाना पसंद है, तो आप अपने दोस्तों के साथ बक्सा किला घूम सकते हैं। जानकारी के मुताबिक यह किला भूटान के राजा ने रेशम मार्ग की रक्षा के लिए बनाया था। यहां आपको इतिहास से जुड़ी कई सारी चीजें देखने को मिलेगी।
AdSpace
FreeHtml
इन जगहों का भी करें दीदार :
यही नहीं आप सिलीगुड़ी के लोकल मार्केट भी घूम सकते हैं। यहां से आप सिलीगुड़ी की कुछ फेमस चीज खरीद सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर ट्रैकिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां जंगल सफारी रिवर राफ्टिंग जैसी कई गतिविधियां आप कर सकते हैं।
AdSpace
ArticleHtmlEnd FreeHtml KeywordCloud FreeHtml