webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मोटिवेशनल
  4. Motivation Tips For Goals

Motivation Tips : आप अपने जीवन का असली उद्देश्य कैसे पता करेंगे?

Motivation Tips
कई लोग होते हैं जो बस जिए चले जाते हैं भेड़ों की तरह या यह कहें कि वे कभी सोच ही नहीं पाते हैं कि उनके जीवन का उद्देश्य क्या है और क्यों, किसलिए और किसके लिए वह कार्य, व्यापार या नौकरी कर रहे हैं? कई बार यह विचार करने पर भी समझ में नहीं आता है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है। जब तक समझ पाते हैं तब तक तो समय निकल चुका होता है। ऐसे में कुछ ट्रिक से जाना जा सकता है कि आपके जीवन का उद्देश्य क्या है।
 
 
1. आप प्रतिदिन यह विचार करें कि आप क्यों और किसके लिए जी रहे हैं और कार्य कर रहे हैं। आप का मूल कार्य क्या है और क्या आप अपने कार्य से संतुष्ट हैं?
 
2. आप सफल लोगों की जीवनी पढ़ना प्रारंभ करें। दूसरों के उद्देश्य या लक्ष्य के बारे में अधिक से अधिक जानना प्रारंभ करेंगे तो इससे आपको भी खुद का लक्ष्य समझ में आएगा।
 
3. अंतिम बात यह कि आप एक कागज उठाएं और पेन से उस पर अपने प्रारंभिक 50 लक्ष्य लिखें और फिर धीरे-धीरे उन्हें शॉर्ट करते जाएं। ऐसा करके एक दिन आप अपने जीवन का उद्देश्य पता कर लेंगे।
 
हो सकता है कि आपका लक्ष्य मात्र रुपए कमाना हो या लक्झरी लाइफ जीना चाहते हो, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि यह कोई लक्ष्य नहीं होता है क्योंकि यह लक्ष्य तो सभी का होता है। आपका क्या लक्ष्य है यह जानना जरूरी है। कई लोग है जो यह चाहते हैं कि मैं अपने माता पिता, पत्नी और पुत्र या पुत्री को हर तरह से खुश रखूं। कई लोग चाहते हैं कि मैं अभिनेता, नेता, कवि, कहानीकार, इंजीनियर, डॉक्टर बनूं। आपको सोचना होगा कि आपका लक्ष्य क्या है।  
ये भी पढ़ें
कोरोना काल में अपने बच्चे को कैसे समझाएं, पढ़ें उपयोगी जानकारी

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0