5 Motivation Tips: कुछ पाना है तो बस इतना करो....
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
हर व्यक्ति जीवन में कुछ ना कुछ पाना चाहता है। कुछ लोग कुछ पा लेते हैं, कुछ लोग पाने के इंतजार में लगे हैं और कुछ लोगों की जिंदगी गुजर जाती है परंतु कुछ भी नहीं पा पाते हैं। तो आओ जानते हैं कि यदि आपको जीवन में कुछ पाना है तो क्या-क्या करना होगा।
1. कुछ पाना है तो खोने की हिम्मत रखो : यदि आप जीवन में कुछ बड़ा पाना चाहते हैं तो कुछ खोने, छोड़ने या बलिदान देने के लिए भी तैयार रहें। क्योंकि कई बार हमें वह चीज़ कुछ खोने के बाद ही प्राप्त होती है। आप दोनों हाथों में लड्डू रखने की ना सोंचे।
2. कुछ पाना है तो देर तक सोना छोड़ें : देर रात को सोना और सुबह देर तक सोते रहना हमारे जीवन को नष्ट करने की ताकत रखता है। आपको अपनी यह आदत बदल देनी चाहिए क्योंकि मात्र इसी के कारण ही जिंदगी की कई घटनाएं या भविष्य बदल जाते हैं।
3. सोचना छोड़कर करना सीखें : कई लोग कुछ भी करने के लिए दिमाग में लंबी-चौड़ी योजना बनाते हैं और बस बनाते ही रहते हैं। ऐसे लोग कभी भी कुछ भी नहीं कर पाते हैं तो यह जरूरी है कि कुछ पाना है तो कुछ करना ही होगा। भले ही छोटे स्तर पर हो शुरुआत, पर शुरुआत तो करो।
4. मदद करो तो मिलेगी मदद : हर व्यक्ति से कुछ ना कुछ सीखा जा सकता है और लोग सफल होते हैं लोगों की मदद से ही। अत: टीम भावना से कार्य करते हुए आगे बढ़ें। मदद करो तो मिलेगी मदद।
5. समय और पैसे की कीमत समझो : लाइफ में पैसे से बड़ा समय होता है और पैसे के बगैर भी कुछ भी पाया नहीं जा सकता है। अत: दोनों की ही वैल्यू को समझें। इसे पानी की तरह व्यर्थ ना बहाएं।