webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

व्हाट्‍सएप के ये फीचर अगर आप जानते हैं तो आप इसके उस्ताद हैं

Last Modified Wednesday, 19 April 2017 (15:03 IST)
Widgets Magazine
व्हाट्‍सएप आज कई लोगों की ज़रूरत बन चुका है। खाते, पीते, उठते, बैठते और कई दूसरे काम करते समय ध्यान व्हाट्‍स एप ही रहता है। इतने समय तक व्हाट्‍स एप इस्तेमाल करने के बाद भी आप इसके पूरे नहीं जानते होंगे और अगर आप ये फीचर पहले से ही जानते हैं तो आप सच में व्हाट्‍स एप के मास्टर बन चुके हैं। हम बता रहे हैं आपको व्हाट्‍सएप के पांच खास फीचर।  
 
फाइल की साइज़ कितनी हो : 
कोई फाइल या डॉक्यूमेंट अगर 100 एमबी से अधिक साइज़ की है तो उसे व्हाट्‍सएप से माध्यम से भेजने में कठिनाई होगी। 100 एमबी से अधिक कोई भी फाइल व्हाट्‍स एप से नहीं भेजी जा सकती।  
 
एक व्हाट्‍सएप ग्रुप में कितने लोग हो सकते हैं :
आप कई व्हाट्‍सएप ग्रुप के सक्रिय सदस्य होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ग्रुप में अधिकतम  कितने लोग जुड़ सकते हैं? पहले यह सीमा अधिकतम 100 लोगों की थी, लेकिन अब एक व्हाट्‍सएप ग्रुप में अधिकतम 256 लोगों को जोड़ा जा सकता है। 
 
सबसे ज्यदा किस से बात करते है आप?
व्हाट्‍सएप एक बहुत ही अच्छा फीचर अपने IOS users को देता है। इस फीचर से आप ये जान सकते हैं आप सबसे ज्यादा किससे बात करते हैं। इस फीचर के लिए IOS यूजर में जाएं फिर अकाउंट और उसके बाद स्टोर यूज़र में जाएं। यहाँ आपको एक लिस्ट दिखाई देगी जहां पूरी जानकारी होगी कितने लोगो को कितने मेसेज किए गए है।
 
अकाउंट डिएक्टिवेशन के बाद भी आपको आ सकते हैं मैसेज : 
व्हाट्‍सएप अकाउंट डिएक्टिवेट करना और डिलीट करना, इन दोनों में फर्क है। डिएक्टिवेशन के बाद भी आपके दोस्त आपको मैसेज भेज सकते हैं। अकाउंट डिएक्टिवेट होने के बाद भी आपके फ्रेड्‍स को आपका व्हाट्‍स एप प्रोफाइल दिखाई देगा। जब भी आप फिर से अपना व्हाट्‍स एप अकाउंट एक्टिव करेंगे, वे सारे मैसेज आपको मिल जाएंगे।  
Read more on : व्हाट्सएप फीचर इंटरनेट व्हाट्‍सएप ग्रुप सेटिंग Feature Internet Settings Whatsapp Whatsapp Group