webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. चाइल्ड केयर
  4. Side Effect Of Kajal

क्या आप भी बच्चे को काजल लगाते हैं? तो जानिए इसके गंभीर नुकसान

काजल
आम तौर पर हर घर में बच्चों को काजल लगाया जाता है। आंखों में लगाने के साथ ही इसे माथे पर, हाथों में भी लगाया जाता है ताकि बच्चे को नजर न लगे। लेकिन अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि काजल लगाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान... 
 
काजल आपके बच्चे को न केवल इंफेक्शन दे सकता है बल्कि उसके नर्वस सिस्टम को प्रभा‍वित कर सकता है। जी हां, यह इस हद तक खतरनाक है कि किसी वयस्क को भी नुकसान पहुंचा सकता है, इस हिसाब से बच्चे बेहद नाजुक होते हैं जिन पर इसका असल जल्दी और नगेटिव हो सकता है। 
 
इसका पहला नुकसान तो यही है कि यह बच्चे की आंखों में इंफेक्शन पैदा कर सकता है। काजल लगाने पर बच्चा अपनी आंखों को रगड़ता है जिससे काजल के कण कॉर्निया में पहुंच सकते हैं। जो अंदर इंफेक्शन पैदा करते हैं। हो सकता है इसके परिणाम शुरुआत में न दिखाई दे, लेकिन आगे यह चलकर बच्चे की आंखों में समस्या का कारण बन सकता है।
 
दूसरा बड़ा नुकसान यह है कि काजल में लेड मौजूद होता है, जो खतरनाक है। इसके लगातार प्रयोग से शरीर में लेड इकट्ठा हो सकता है। लंबे समय तक काजल का इस्तेमाल बच्चे के शरीर में लेड की मात्रा को बढ़ाता है और इसके गलत परिणाम उसके नर्वस सिस्टम पर दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं, यह बोनमैरो को खराब कर सकता है और मांसपेशियों का विकास रोकने के साथ ही किडनी की बीमारी तक दे सकता है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0