Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
कॉफी पीना आजकल हर उम्र के बच्चों की पसंद बन गया है। कई बच्चे ऐसे हैं, जो चाय व दूध के स्थान पर केवल कॉफी पीना ही पसंद करते हैं। कॉफी पीने के अपने कुछ फायदे हैं। लेकिन क्या आपका बच्चा हमेशा ही केवल कॉफी पीता है, वह भी जरूरत से ज्यादा? यदि हां तो उन्हें कॉफी देने से पहले जान लीजिए इसके नुकसान...
1. बच्चों में कॉफी पीने के कई नुकसान हो सकते हैं, जिनमें इंसोम्निया भी एक है। जी हां कॉफी का सेवन करने से बच्चों में नींद न आने की समस्या हो सकती है, जिसका असर उनकी दिमागी क्षमता पर भी पड़ता है।
2. कम उम्र में कॉफी का सेवन करना बच्चों में मोटापा और उससे जुड़ी अन्य समस्याओं को पैदा कर सकती है। साथ ही उनमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
3. बच्चों में दांतों की समस्याओं का बेहद अहम कारण चॉकलेट, मीठा और चाय-कॉफी का सेवन करना है। कॉफी का अधिक सेवन दांतों में केविटी वैदा कर सकता है, जो लंबे समय की समस्या है।
4. कॉफी पीने से बच्चों में बार-बार यूरिन जाने जैसी समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके साथ ही कैल्शियम का अनावश्यक उत्सर्जन भी हो सकता है जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
5. बच्चों में कॉफी पीने का एक नुकसान यह भी है कि इसे पीने के बाद बच्चे की भूख कम होती है जिससे उसमें पोषण की कमी भी हो सकती है। बढ़ती उम्र में बच्चों के लिए पोषण बेहद आवश्यक है।