webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. चुनाव 2022
  2. मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
  4. PM Modi in Manipur

मणिपुर में पीएम मोदी बोले, नार्थ ईस्ट को अष्ट लक्ष्मी मानकर विकास किया

Maniur election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि NDA ने नार्थ ईस्ट को अष्ट लक्ष्मी मानते हुए विकास किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए मणिपुर सहित ये पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार-कारोबार का गेटवे है। इसलिए बीजेपी सरकार, मणिपुर को देश के रेल मैप पर लाई है। जीरीबाम को रेल से जुड़े हुए 5-6 साल हो चुके हैं।
 
कुछ दिन पहले जब रानी गाइदिन्ल्यू स्टेशन पर पहली गुड्स ट्रेन पहुंची थी, तो आप सभी के साथ मुझे भी बहुत खुशी हुई। वो दिन दूर नहीं है जब इंफाल तक भी रेल आएगी, आप रेल के जरिए पूरे देश से कनेक्ट हो जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि ये NDA की सरकार है जो नॉर्थ ईस्ट को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है। आप सभी की सेवा, आप सभी का विकास ही हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी, नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावनाओं को, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई।
 
उन्होंने कहा कि आपने बीजेपी की गुड गवर्नेंस को भी देखा है और गुड इंटेन्शन को भी। बीते 5 साल में हमने जो मेहनत की है, उसने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई है।

बीजेपी बैंबू किसानों को, बैंबू इंडस्ट्री को, यहां के MSMEs को प्रमोट कर रही है। और आपको याद होगा, बैंबू से जुड़े कानून में बदलाव भी हमारी ही सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने जो मिशन ऑयल पाम शुरू किया है, उसका भी लाभ मणिपुर के किसानों को होगा।
 
भाजपा सरकार की नीति है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसलिए हम हर व्यक्ति, हर वर्ग, हर क्षेत्र को विकास से जोड़ते हैं। मणिपुर के सामर्थ्य को और बढ़ने के लिए मणिपुर भाजपा ने बहुत अच्छा और दूरगामी, मणिपुर का उत्कर्ष करने वाला मणिपुर का घोषणा पत्र भी बनाया है।
ये भी पढ़ें
यूपी में बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर