webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. मंगल देव
  4. Mangalwar ke upay

मंगलवार की 10 रोचक बातें, राजनीति, पुलिस या आर्मी में जाना चाहते हैं तो यहां करें विशेष पूजा

Shri Mangal Dev Grah Mandir amalner
Mangal Puja Amalner: मंगलवार के देवता हैं मंगलदेव और हनुमानजी। मंगलवार के दिन इन दोनों की पूजा करने से सभी मंगल कामनाएं पूर्ण होती है। मंगलवार के दिन क्या करना चाहिए इस संबंध में जानिए 10 रोचक बातें और यदि आप चाहते हैं राजनीति, पुलिस या आर्मी में जाना या इस क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो एक बार जरूर जाएं मंगलदेव के मंदिर।
 
मंगलवार की 10 रोचक बातें | 10 interesting things of Tuesday:
 
1. इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में मिश्रित सिन्दूर पहले मंगलदेव या हनुमानजी को लगाएं फिर खुद लगाएं।
 
2. मंगलवार ब्रह्मचर्य का दिन है। यह दिन शक्ति एकत्रित करने का दिन है। अत: इस दिन हनुमाजी और मंगलदेव की पूजा करें।
 
3. मंगलवार के दिन दक्षिण, पूर्व, आ‍ग्नेय दिशा में यात्रा कर सकते हैं।
 
4. शस्त्र अभ्यास, शौर्य के कार्य, विवाह कार्य या मुकदमे का आरंभ करने के लिए यह उचित दिन है।
 
5. बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
6. मंगलवार को ऋण चुकता करने का अच्छा दिन माना गया है। इस दिन ऋण चुकता करने से फिर कभी ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
 
7. मंगलवार के दिन मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से आर्थिक परेशानी हट जाती है।
 
8. मंगलवार के दिन गुड़ और मसूर की दाल का दान करना शुभ होता है। इससे मंगलदेव प्रसन्न होते हैं।
 
9. मंगलवार के दिन मंगलदेव को लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल, लाल चंदन और लाल रंग की मिठाई चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है।
 
10. मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी और मंगलदेव की की उपासना करें। मंदिर में नारियल, सिंदूर, चमेली का तेल, केवड़े का इत्र, गुलाब की माला, पान का बीड़ा, मसूर की दाल और गुड़ चना चढ़ाएं।
अमलनेर मंगल ग्रह मंदिर में होती है मंगलदेव की विशेष पूजा | Mangal grah mandir amalner puja : मंगलवार को अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर में मंगलदेव की विशेष पूजा होती है। यदि आप मांगलिक हैं तो यहां पर अभिषेक कराएं। यदि आप या आपके परिवार में कोई किसी रोग से ग्रस्त हैं तो मंगलदेव की कृपा जरूर प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि मंगलदेव सर्वरोगापहारक देव हैं। 
 
यदि आप किसान, इंजीनियर, बिल्डर, ब्रोकर, पुलिस, सैनिक या राजनीतिज्ञ हैं तो आपको मंगलदेव के मंदिर में जाकर उनके दर्शन जरूर करना चाहिए क्योंकि वे इसी क्षेत्र के आरोध्य देव हैं। इसी क्षेत्र में आप तरक्की करना चाहते हैं तो यहां पर मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को यहां पर विशेष पूजा और आराधना होती है। इसी दिन मंगलदेव की शोभायात्रा भी निकाली जाती है, जो कि बहुत ही सुंदर होती है।
ये भी पढ़ें
मंगल ग्रह देवता और राजनीति का क्या है संबंध, सितारों का विश्लेषण

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0