Amalner : मंगल देव ग्रह मंदिर को त्रिसूत्री व्यवस्था के लिए मिले 4 आईएसओ सर्टिफिकेट
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल ग्रह देवता का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर मंगलवार को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां पर इसी दिन भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें यहां आने पर सुरक्षा, शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव हो इसलिए यहां पर त्रिसूत्री व्यवस्था का पालन किया जाता है, जिसके चलते मंदिर संस्थान को 4 ISO सर्टिफिकेट मिले हैं।
यहां त्रिसूत्री व्यवस्था है- विनम्रता, स्वच्छता और पारदर्शिता। यहां कार्य कर रहे कर्मचारी और सेवक सभी भक्तों से विनम्रता पूर्वक बात करते हैं और उन्हें अच्छे से गाइड भी करते हैं। स्वच्छता की बात करें तो यहां चारों ओर हमें साफ-सफाई नजर आती है। कहीं भी कचरा आपको दिखाई नहीं देगा। मंदिर का गर्भगृह हो, मंदिर परिसर हो या यहां स्थित बच्चों का गार्डन सभी जगहों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्वच्छता ही नहीं यहां पर पानी की व्यवस्था भी बहुत ही सुंदर और उपयुक्त है। इस संबंध में मंदिर के विश्वस्त दंगलदास आधार सोनोने ने हमें यहां की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि मंगल देव के इस प्राचीन मंदिर में सभी तरह के मांगलिक दोष की शांति होती है। यहां पर मंगल दोष निवारण के लिए अभिषेक और पूजा होती है। हजारों की संख्या में लोग यहां पर मंगलवार के दिन अभिषेक और पूजा करने के लिए आते हैं। यदि आप भी मांगलिक दोष से पीड़ित हैं तो यहां जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें। आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी, हमें जरूर बताएं और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल पर विजिट करना न भूलें। इसके लिए डिस्क्रिप्शन में दी गई लिंक पर क्लिक करें।