khatu shyam baba

मंगल ग्रह मंदिर परिसर में गुम हुआ चांदी का गहना श्रद्धालु को लौटाया

Webdunia
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (18:18 IST)
अमलनेर- Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र में जिला जलगांव के पास अमलनेर में स्थित मंगल देव ग्रह मंदिर दुनिया का एकमात्र मंदिर है। यहां पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा भी यहां पर प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर शुक्रवार को एक भक्त का मंदिर परिसर में चांदी का कोई आभूषण खो गया था। मिलने के बाद इसे श्रद्धालु को सौंप दिया गया।
 
मंगल ग्रह मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में शुक्रवार को चालीसगांव की एक महिला श्रद्धालु की चांदी की बिछिया मंदिर क्षेत्र में गुम हो गई थी। मंदिर के सेवक गणेश सपकाले ने तुरंत माइक पर गहने गुम होने की सूचना दे दी थी। यह मामला मोंढाळे निवासी एमबी पाटिल के ध्यान में आते ही उन्होंने चांदी का गहना मंदिर के सेवकों के पास सौंप दिया।
 
गहना वापस मिलते ही सूचना देकर चालीसगांव की महिला श्रद्धालु को काउंटर पर बुलाकर पहचान बताकर बिछिया उन्हें सौंपी गई। इस अवसर पर मंदिर के कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी ने गहना वापस लाने वाले भक्त एमबी पाटिल का अभिनंदन किया।

Show comments

सभी देखें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

महावीर जयंती पर करें ये 5 कार्य, मिलेगा सुख और शांति का आशीर्वाद

Mahavir Swami Quotes: भगवान महावीर के 10 अनमोल विचार जो बदल देंगे आपका जीवन

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

अगला लेख