webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. मंगल देव
  4. Bride showered flowers on the Mangal Graha temple by helicopter

दुल्हन ने हेलीकॉप्टर से मंगल ग्रह मंदिर पर की पुष्प वर्षा

Flower shower at Mangal Dev Temple
Mangal dev mandir amalner: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में अमलनेर में स्थित मंगल देव ग्रह मंदिर में मंगल देव की प्राचीन और जागृत मूर्ति है। वे भक्त जिनका व्यवसाय बालू, मिट्टी और कृषि से संबंधित है अर्थात बिल्डर, डेवलपर्स, किसान, खेतिहर मजदूर, दलाल, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट ये सभी श्री मंगल को आराध्य देवता मानते हैं। ये सभी यहां श्री मंगल देव ग्रह और भूमि माता की मूर्ति को बड़ी आस्था के साथ नमन करते हैं। पूजा और अभिषेक करते हैं।
 
श्री मंगलदेव ग्रह मंदिर अमलनेर शहर में प्रसिद्ध बिल्डर और डेवलपर सरजू सेट गोकलानी और उनके परिवार की मंदिर के प्रति अगाध श्रद्धा है। उनके बेटे आशीष, जो एक सिविल इंजीनियर हैं, उनकी कुछ दिनों पहले अहमदनगर की सिमरन से शादी तय हुई। 10 फरवरी को शादी होने से पहले अहमदनगर से शादी में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन सिमरन ने मंगल ग्रह मंदिर पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शादी के स्थल पर पहुंचीं।
यह कार्यक्रम पूर्व नियोजित होने की वजह से ये नजारा देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। कई भक्त मंदिर से होकर जमीन पर गिरे फूलों को प्रसाद के रूप में स्वीकार कर अपने घर ले गए।
 
उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह देव के इस मंदिर में मंगलवार को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां मंगल दोष की शांति के लिए पूजा और अभिषेक किया जाता है। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना और रोग निवारण की कामना से भी लोग यहां मंगल देव से आशीर्वाद लेने आते हैं।