webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. Makar Sankranti 2022

मकर संक्रांति इस बार मिश्रिता और स्थिर है, जानिए क्या होगा फल

Makar Sankranti 2022
मकर संक्रांति वारयुक्त, नक्षत्र युक्त और वाहन युक्त सहित अन्य कई विशेषताएं लिए होती है जिससे उसके प्रभाव और फल का पता लगता है। इस बार वार अनुसार संक्रांति मिश्रिता और नक्षत्र के अनुसार स्थिर है। आओ जानते हैं इसका फल।
 
 
वार : शुक्रवार होने के कारण यह संक्रांति मिश्रिता है।
 
नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र होने के कारण यह संक्रांति ध्रुव प्रकृति अर्थात स्थिर है।
 
वाहन और गमन :  इस वर्ष संक्रांति का वाहन बाघ और उपवाहन अश्व है। पूर्व दिशा में गमन होगा।
 
शस्त्र और रूप : हाथों में गदा रूपी शस्त्र है। वस्त्र पीला है। गंधद्रव्य कुमकुम, वय: कुंवारी और पात्र चांदी का है।
 
क्या मिलेगा फल : मकर संक्रांति उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लेखन में रुचि रखते हैं और जो पढ़ाई-लिखाई से वास्ता रखते हैं। यह मकर संक्रांति अनिष्‍टकारी नहीं है फिर भी समाज में भय और चिंता का माहौल बना रहेगा। हालांकि महंगाई पर नियंत्रण होने के आसार नज़र आ रहे हैं। यह संक्रांति मिश्रित अर्थात मिलेजुले फल देने वाली है। हालांकि इसके फल में स्थायित्व भी रहेगा।
ये भी पढ़ें
Who Is The God Of Romance : कौन हैं प्यार के देवता, वेलेंटाइन डे से पहले मना लीजिए